Saturday, 20 June 2026

हनुमान सिंह राठौड़ बने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना


हनुमान सिंह राठौड़ बने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को चार साल बाद नया चेयरमैन मिल गया है। शिक्षा विभाग ने शनिवार को हनुमान सिंह राठौड़ को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी। राठौड़ का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा।

बोर्ड अध्यक्ष के पद पर लंबे समय से स्थायी नियुक्ति नहीं होने के कारण यह पद खाली चल रहा था। अब हनुमान सिंह राठौड़ की नियुक्ति के बाद बोर्ड को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल गया है। इससे बोर्ड के प्रशासनिक कामकाज, परीक्षा व्यवस्था और नीतिगत निर्णयों में गति आने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि जनवरी 2022 में REET पेपर लीक मामले को लेकर तत्कालीन सरकार ने बोर्ड के अध्यक्ष डी.पी. जारोली को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष पद पर कोई स्थायी नियुक्ति नहीं की गई थी। करीब चार साल तक यह पद खाली रहने के बाद अब सरकार ने हनुमान सिंह राठौड़ को बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रदेश की बड़ी शैक्षणिक संस्थाओं में से एक है, जिसके माध्यम से लाखों विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित होती हैं। ऐसे में लंबे समय बाद अध्यक्ष की नियुक्ति को बोर्ड के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts