Saturday, 29 August 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग में दो नए सदस्य नियुक्त, प्रो. संतोष आनंद और डॉ. दीपक कुमार शर्मा को मिली जिम्मेदारी


राजस्थान लोक सेवा आयोग में दो नए सदस्य नियुक्त, प्रो. संतोष आनंद और डॉ. दीपक कुमार शर्मा को मिली जिम्मेदारी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में दो नए सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार प्रो. डॉ. संतोष आनंद और डॉ. दीपक कुमार शर्मा को राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

इन दोनों सदस्यों की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से छह वर्ष की अवधि तक अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के बाद अब प्रो. डॉ. संतोष आनंद और डॉ. दीपक कुमार शर्मा आयोग में सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

दीपक कुमार शर्मा

राज्य सरकार में कॉलेज शिक्षा में जूलॉजी (प्राणी शास्त्र) में प्रोफेसर के पद से जून 2025 में रिटायर हुए। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा के प्रदेशाध्यक्ष रहे। वर्तमान में प्रदेश संगठन मंत्री हैं। RSS में कई दायित्व रहे। संघ के स्वयंसेवक हैं। कॉलेज आयुक्तालय में सहायक निदेशक और राज्य समन्वयक युवा कौशल विकास प्रकोष्ठ, कई विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट व एकेडेमिक कौंसिल के सदस्य रहे हैं।

डॉ. संतोष आनंद

भीलवाड़ा में एमएलवी गवर्नमेंट कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। लंबे समय से भीलवाड़ा ही पोस्टेड हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पुराना जुड़ाव रहा है। वर्तमान में संघ के संगठन विद्या भारती के चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष हैं। बचपन से संघ के स्वयंसेवक संतोष आनंद पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित संघ के संपर्क विभाग में भी विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग राज्य में विभिन्न प्रशासनिक और अन्य सेवाओं के लिए भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं का संचालन करता है। ऐसे में आयोग में नए सदस्यों की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts