Friday, 19 June 2026

योग, संगीत और पिता दिवस पर अजमेर में निशुल्क हृदय रोग शिविर 21 जून को


योग, संगीत और पिता दिवस पर अजमेर में निशुल्क हृदय रोग शिविर 21 जून को

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। सनातन धर्म रक्षा संघ द्वारा योग दिवस, संगीत दिवस और पिता दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून 2026, रविवार को निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुरानी आनासागर चौपाटी के सामने स्थित के.जी. स्टोन चिकित्सालय, अजमेर में आयोजित होगा।

शिविर का आयोजन सनातन धर्म रक्षा संघ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अजय मेरु, इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी तथा डॉ. कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर में भारत के विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.एल. शर्मा, प्रियंका हॉस्पिटल जयपुर, अपनी चिकित्सक टीम के साथ सेवाएं देंगे।

शिविर के आयोजक पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा और डॉ. लाल थदानी ने बताया कि इस शिविर में हृदय रोग से संबंधित निशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ आवश्यक जांच भी निशुल्क की जाएगी। शिविर का उद्देश्य आमजन को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व परामर्श उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हृदय रोगों की रोकथाम, जीवनशैली में सुधार, नियमित जांच, खान-पान और योग के महत्व के बारे में आम जनता को जानकारी दी जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Previous
Next

Related Posts