Thursday, 18 June 2026

योग दिवस पर भाजपा मंडल स्तर पर करेगी सामूहिक योग कार्यक्रम: भूपेंद्र सैनी


योग दिवस पर भाजपा मंडल स्तर पर करेगी सामूहिक योग कार्यक्रम: भूपेंद्र सैनी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान “12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” के तहत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान के प्रत्येक मंडल में वृहद स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भूपेंद्र सैनी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान, जन कल्याण शिविर, प्रबुद्धजन सम्मेलन, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा जिला स्तर पर तीन दिवसीय प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष मंत्रालय के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पूरे प्रदेश में एक ही समय पर हजारों स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। सैनी ने प्रदेशवासियों, युवाओं, महिलाओं और किसानों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन का आधार है तथा इसे जनभागीदारी के साथ जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

भूपेंद्र सैनी ने बताया कि 10 जून को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर के मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना तथा महाआरती का आयोजन किया गया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ निरंतर जारी है।

उन्होंने कहा कि 12 से 20 जून तक आयोजित जन कल्याण शिविरों में आमजन की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के प्रति लोगों में विशेष उत्साह है।

सैनी ने बताया कि अभियान के तहत केंद्रीय नेता अश्विनी वैष्णव, कोटा में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, अलवर में राष्ट्रीय मंत्री डॉ. संजय जायसवाल तथा जोधपुर में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के प्रदेश प्रवास से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। इसके साथ ही प्रबुद्धजन सम्मेलनों और प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं में भी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हो रही है।

Previous
Next

Related Posts