Thursday, 18 June 2026

11 दिन बाद विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, निपटाए जरूरी कामकाज


11 दिन बाद विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, निपटाए जरूरी कामकाज

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली गुरुवार को विधानसभा पहुंचे और वहां जरूरी कामकाज निपटाए। वे करीब 11 दिन बाद विधानसभा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा से जुड़े आवश्यक कार्यों की समीक्षा की और लंबित कामकाज को पूरा किया।

टीकाराम जूली 8 जून से 16 जून तक जनलेखा समिति के साथ विभिन्न राज्यों के दौरे पर रहे थे। दौरे से लौटने के बाद उन्होंने विधानसभा पहुंचकर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से निपटाया।

इससे पहले बुधवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कोटा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। कोटा में आयोजित कार्यक्रम के बाद वे जयपुर लौटे और विधानसभा पहुंचकर अपने दायित्वों से जुड़े कार्यों का निर्वहन किया।

Previous
Next

Related Posts