Thursday, 18 June 2026

डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं


डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

नई दिल्ली। निर्विरोध नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने 17 जून को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों और विधायकों से भी मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं के साथ संगठनात्मक एवं शिष्टाचार भेंट भी हुई।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. अलका सिंह गुर्जर को राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना की और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को गृह प्रवेश के कार्यक्रम में डॉ. अलका सिंह गुर्जर
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को गृह प्रवेश के कार्यक्रम में डॉ. अलका सिंह गुर्जर
Previous
Next

Related Posts