Thursday, 18 June 2026

भाजपा जयपुर शहर कार्यालय में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया अवलोकन


भाजपा जयपुर शहर कार्यालय में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया अवलोकन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर में भाजपा शहर जिला कार्यालय में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अवलोकन किया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” अभियान के तहत आयोजित किया गया।

भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए परिवर्तन और केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान, किसानों के कल्याण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, बुनियादी ढांचे के विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन को केंद्र सरकार की योजनाओं, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

Previous
Next

Related Posts