Wednesday, 17 June 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनुकम्पा नियुक्ति के 29 प्रकरणों में दी शिथिलता


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनुकम्पा नियुक्ति के 29 प्रकरणों में दी शिथिलता

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतक राजकीय कार्मिकों के आश्रितों को राहत देते हुए अनुकम्पा नियुक्ति से जुड़े 29 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से मृतक आश्रित परिवारों को संबल मिलेगा और उन्हें सरकारी सेवा में नियुक्ति का अवसर मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने आवेदन में विलम्ब से जुड़े 16 प्रकरणों में शिथिलता देते हुए मृतक राजकीय कर्मचारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने का अनुमोदन किया है। इसके साथ ही न्यूनतम आयु सीमा मय विलम्ब अवधि से संबंधित 9 प्रकरणों में भी शिथिलता प्रदान की गई है। इसी प्रकार आश्रित पत्नी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नजदीक पदस्थापन के लिए विभाग परिवर्तन से जुड़े 4 प्रकरणों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शिथिलता दी गई है।

वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर हाउसकीपर पद पर कार्यरत सत्यदेव सिंह कृष्णवत, गिरिराज प्रसाद मीणा, योगेन्द्र सिंह सिसोदिया और तरुण जोशी की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि इन कर्मचारियों के प्रमाण पत्र और डिप्लोमा विज्ञापित पद की पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप नहीं पाए गए थे।

Previous
Next

Related Posts