Wednesday, 17 June 2026

जयकिशनपुरा विद्यालय में 57.50 लाख की लागत से बनेगा नया भवन, छत डालने का कार्य संपन्न


जयकिशनपुरा विद्यालय में 57.50 लाख की लागत से बनेगा नया भवन, छत डालने का कार्य संपन्न

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

टोंक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जयकिशनपुरा में मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के तहत 57.50 लाख रुपए की लागत से नए विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भवन की छत डालने का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्रियों को लड्डू वितरित किए गए।

प्रधानाध्यापक हेमराज माली ने बताया कि विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जयकिशनपुरा और चक अब्बासनगर प्रथम बाजपुरा के ग्रामीणों ने तूड़ी दान कर जनसहयोग की मिसाल पेश की। इस जनसहयोग से विद्यालय को 24 लाख 52 हजार 700 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इनमें से 23 लाख रुपए मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना में जमा कराए गए। इसी आधार पर सरकार की ओर से सहयोग राशि स्वीकृत हुई और कुल 57.50 लाख रुपए की लागत से नवीन विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

नए भवन में 7 कक्षा-कक्ष, बरामदा, सीढ़ियां और आकर्षक प्रवेश मंडप का निर्माण किया गया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विद्यालय में इनवर्टर, स्मार्ट कक्षा-कक्ष और सीसीटीवी कैमरों जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

ग्रामीणों ने विद्यालय के विकास में जनसहभागिता को शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। विद्यालय परिवार ने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष बृजमोहन प्रजापत, पंच राजेंद्र बोहरा, सत्यनारायण माहेश्वरी, बुद्धि प्रकाश शर्मा, शिक्षक मोहनलाल गुर्जर, दिनकर विजयवर्गीय, घनश्याम लक्षकार, शंकरलाल मीणा, कन्हैया शर्मा, अंकित कुमार और सुमित सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts