Thursday, 11 June 2026

जयपुर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगी कंगना रनौत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी देखेंगे फिल्म


जयपुर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगी कंगना रनौत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी देखेंगे फिल्म

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री, सांसद और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार कंगना रनौत शुक्रवार को जयपुर दौरे पर रहेंगी। वह अपनी चर्चित फिल्म भारत भाग्य विधाता की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच रही हैं। फिल्म का विशेष प्रदर्शन जयपुर स्थित ईपी मिराज सिनेमा में शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस विशेष स्क्रीनिंग में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी फिल्म का प्रदर्शन देखेंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख लोग तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंगना रनौत गुरुवार को जोधपुर में फिल्म के विशेष प्रीमियर कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह जयपुर पहुंचेंगी। जयपुर प्रवास के दौरान उनका ठहराव रामबाग पैलेस में रहेगा। इसके पश्चात वह शाम को आयोजित विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम में भाग लेंगी और फिल्म से जुड़े लोगों से भी मुलाकात करेंगी।

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की इस विशेष स्क्रीनिंग को लेकर फिल्म प्रेमियों और राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म के संदेश, निर्माण और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts