Wednesday, 10 June 2026

पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टोंक में विशेष पूजा-अर्चना, अजीत सिंह मेहता बोले- भारत ने विकास के नए आयाम किए स्थापित


पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टोंक में विशेष पूजा-अर्चना, अजीत सिंह मेहता बोले- भारत ने विकास के नए आयाम किए स्थापित

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

टोंक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में टोंक जिले में विभिन्न धार्मिक और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में टोंक स्थित श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर में प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण, लोकमंगल और उत्तम वर्षा की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामृत्युंजय पाठ और विशेष आरती का आयोजन भी किया गया।

विशेष पूजा कार्यक्रम के पश्चात अजीत सिंह मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, आर्थिक विकास, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इसी भावना के साथ मंदिर में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष प्रार्थना की गई है।

अजीत सिंह मेहता ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है और देश को नई दिशा देने में प्रधानमंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर योगदान देना होगा।

कार्यक्रम में विनोद कुमार मीणा, रामअवतार, धर्मपाल जाट, ललित कुमार, नरेश बंसल, खेमराज मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि, जनकल्याण और सामाजिक सुख-शांति की कामना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई।

Previous
Next

Related Posts