Wednesday, 10 June 2026

ऑपरेशन ‘संकल्प नशा मुक्त टोंक’: 2 किलो 49 ग्राम 4 करोड़ की हेरोइन बरामद, बोलेरो कैंपर और मोबाइल भी जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार


ऑपरेशन ‘संकल्प नशा मुक्त टोंक’: 2 किलो 49 ग्राम  4 करोड़  की हेरोइन बरामद, बोलेरो कैंपर और मोबाइल भी जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

टोंक। टोंक जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीपलू पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त टोंक’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और वृत्ताधिकारी रामअवतार के पर्यवेक्षण में डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश तथा थाना प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार ग्राम अनवरनगर उर्फ भूरावाली के पास ग्रेवल रोड पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 49 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। साथ ही मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन (आरजे 26 जीए 7055) और दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनुमान प्रसाद शर्मा (37) पुत्र रामसहाय, दत्तक पुत्र भंवरलाल, हाल निवासी लाम्बाकला तथा अमन शर्मा (20) पुत्र छोटूलाल निवासी हरिपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पीपलू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts