Wednesday, 10 June 2026

करौली में सचिन पायलट ने किया राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण, विशाल किसान सम्मेलन को किया संबोधित


करौली में सचिन पायलट ने किया राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण, विशाल किसान सम्मेलन को किया संबोधित

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

करौली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को करौली जिले के मासलपुर क्षेत्र स्थित ग्राम सकरघटा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में उन्होंने किसानों, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान हितों, ग्रामीण विकास और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान सचिन पायलट ने स्वर्गीय राजेश पायलट के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों, युवाओं और ग्रामीण समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया था। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट की जनसेवा, सादगी और संघर्ष की विरासत आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

इस अवसर पर भजन लाल जाटव, करौली कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक घनश्याम मेहर, पूर्व मंत्री रमेश मीणा, विधायक अनिता जाटव, पूर्व विधायक लाखन सिंह मीणा, विधायक संजय जाटव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला, पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव तथा पूर्व सांसद मूलचन्द मीणा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

किसान सम्मेलन में हजारों की संख्या में किसानों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान किसानों से जुड़े मुद्दों, कृषि विकास, ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने स्वर्गीय राजेश पायलट के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रतिमा अनावरण समारोह और किसान सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।

    Previous
    Next

    Related Posts