Wednesday, 10 June 2026

प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने जयपुर के प्रमुख मंदिरों में किया विशेष पूजन


प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने जयपुर के प्रमुख मंदिरों में किया विशेष पूजन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, यश और राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं की गईं।

जयपुर स्थित झारखंड महादेव मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह तथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए विशेष वैदिक अनुष्ठान में भाग लिया।

प्रसिद्ध गोविन्द देव जी मंदिर में भी भाजपा नेताओं ने विशेष धार्मिक कार्यक्रम अजेय कुमार, मंजू शर्मा और अन्य नेता
प्रसिद्ध गोविन्द देव जी मंदिर में भी भाजपा नेताओं ने विशेष धार्मिक कार्यक्रम अजेय कुमार, मंजू शर्मा और अन्य नेता

वहीं जयपुर के प्रसिद्ध गोविन्द देव जी मंदिर में भी भाजपा नेताओं ने विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक बालमुकुंद आचार्य तथा भाजपा प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, आरोग्य और अखंड राष्ट्र सेवा की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही विकसित भारत के संकल्प की सफलता, देश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके तहत धार्मिक, सामाजिक और जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts