Tuesday, 09 June 2026

प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए 10 जून को प्रदेशभर के मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना


प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए 10 जून को प्रदेशभर के मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 10 जून को राजस्थान के विभिन्न मंदिरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने दी।

श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ झारखंड महादेव मंदिर में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर में तथा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार गोविंद देवजी मंदिर में सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। इसी भावना के साथ पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर में मंदिरों में पहुंचकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करेंगे। भाजपा का मानना है कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे प्रधानमंत्री को ईश्वर का आशीर्वाद और लंबी आयु प्राप्त हो।

जयपुर में विभिन्न मंदिरों में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, श्रवण सिंह बगड़ी, प्रभूलाल सैनी और मुकेश पारीक उपस्थित रहेंगे। वहीं गोविंद देवजी मंदिर में अजेय कुमार के साथ अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, राजेंद्र राठौड़ और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी भाजपा नेताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, वहीं किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से संगोष्ठियों एवं सेमिनारों का आयोजन भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान भाजपा के सांसद, विधायक, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।

Previous
Next

Related Posts