Sunday, 07 June 2026

पिंकसिटी प्रेस क्लब में ग्रीष्मकालीन बाल अभिरुचि शिविर-2026 का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा बहुआयामी प्रशिक्षण


पिंकसिटी प्रेस क्लब में ग्रीष्मकालीन बाल अभिरुचि शिविर-2026 का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा बहुआयामी प्रशिक्षण

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब में रविवार को ग्रीष्मकालीन बाल अभिरुचि शिविर-2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों ने सांसद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि 10 दिवसीय इस शिविर का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभाओं को निखारना है। शिविर के दौरान बच्चों को लोक नृत्य, नाटक, मार्शल आर्ट, ड्राइंग एवं पेंटिंग, वेस्टर्न डांस, मेहंदी, योग और फोटोग्राफी सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बच्चों को नई विधाओं को सीखने और अपनी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर मिलेगा।

सांसद मंजू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शिविर बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रकृति और वन्यजीवन से जोड़ने के उद्देश्य से जंगल सफारी आयोजित करने का सुझाव भी दिया। इस पर महासचिव राजकुमार शर्मा ने बच्चों के लिए जंगल सफारी कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शिविर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं।

इस अवसर पर शिविर संयोजक अनीता शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राजावत, कार्यकारिणी सदस्य निखिलेश शर्मा, छगनलाल शर्मा, विकास आर्य, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी और उनके परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा ‘चाचा’, नवनीत शर्मा, गिर्राज अग्रवाल, विमल सिंह तंवर, हेमंत थपलियाल, गिर्राज गुर्जर, ईश्वर बैरागी और महेंद्र सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

पिंकसिटी प्रेस क्लब में रविवार को ग्रीष्मकालीन बाल अभिरुचि शिविर-2026 का शुभारंभ,जयपुर सांसद मंजू शर्मा,क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा
पिंकसिटी प्रेस क्लब में रविवार को ग्रीष्मकालीन बाल अभिरुचि शिविर-2026 का शुभारंभ,जयपुर सांसद मंजू शर्मा,क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा
Previous
Next

Related Posts