Friday, 05 June 2026

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार का 6 जून पहुंचेंगे जयपुर, स्वागत और प्रदेश पदाधिकारी की लेंगे बैठक


भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार का 6 जून पहुंचेंगे जयपुर, स्वागत और प्रदेश पदाधिकारी की लेंगे बैठक

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार शनिवार को पहली बार जयपुर पहुंचेंगे। संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्ति के बाद उनका यह पहला प्रदेश दौरा माना जा रहा है, जिसे लेकर भाजपा संगठन में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अजेय कुमार दोपहर 1:15 बजे जयपुर पहुंचेंगे। जयपुर पहुंचने के बाद वे सबसे पहले मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अजेय कुमार का पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति और रीति-रिवाजों के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। प्रदेश कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं, जिनमें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अजेय कुमार दोपहर साढ़े तीन बजे प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। संगठन महामंत्री बनने के बाद यह उनकी राजस्थान में पहली औपचारिक बैठक होगी।

गौरतलब है कि राजस्थान भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री का पद पिछले करीब ढाई वर्षों से रिक्त था। जनवरी 2024 में तत्कालीन प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के तेलंगाना स्थानांतरण के बाद यह पद खाली चल रहा था। इसके बाद संगठन स्तर पर लंबे समय से नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था।

अजेय कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के निवासी हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। राजस्थान में नियुक्ति से पहले वे उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में कार्यरत थे और संगठन विस्तार तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अजेय कुमार की नियुक्ति से राजस्थान भाजपा संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से उनका यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts