Saturday, 13 June 2026

राज्यसभा उम्मीदवार बनने के बाद डॉ.सतीश पूनिया और डॉ.अलका सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात


राज्यसभा उम्मीदवार बनने के बाद डॉ.सतीश पूनिया और डॉ.अलका सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका सिंह ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके सरकारी निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दोनों उम्मीदवार संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ राज्यसभा में भी देश और प्रदेश को मिलेगा।

डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में हरियाणा भाजपा के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं डॉ. अलका सिंह भाजपा की राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नेता हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्यसभा के लिए उनकी उम्मीदवारी को भाजपा नेतृत्व द्वारा सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल तथा पूर्व मंत्री नाथू सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों और आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

राजस्थान से राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विधानसभा में संख्या बल को देखते हुए भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दोनों नेताओं को बधाई दी है।

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके सरकारी निवास पर मुलाकात
भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अलका सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके सरकारी निवास पर मुलाकात
Previous
Next

Related Posts