Thursday, 04 June 2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान सहित समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

देवनानी ने बाबा केदारनाथ के समक्ष राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता, जनकल्याण और विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, तप, त्याग और आध्यात्मिक चेतना का महान केंद्र है, जहां पहुंचकर श्रद्धालुओं को अद्भुत आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में स्थित बाबा केदारनाथ का पावन धाम भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। यहां का दिव्य वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता से जोड़ने के साथ जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रमुख तीर्थस्थल न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा प्रत्येक श्रद्धालु के लिए एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव होती है।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार और मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की तथा कहा कि तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts