Sunday, 31 May 2026

राहुल गांधी 1 जून को पुष्कर पहुंचेंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को करेंगे संबोधित


राहुल गांधी 1 जून को पुष्कर पहुंचेंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पुष्कर/अजमेर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद सोमवार, 1 जून को राजस्थान के पुष्कर पहुंचेंगेवे यहां तिलोरा स्थित कांग्रेस के दस दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे और पार्टी पदाधिकारियों तथा जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के अनुसार राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब 10 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा सीधे तिलोरा स्थित प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इस राष्ट्रीय चिंतन शिविर में राजस्थान के 50 जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ दिल्ली के 15 जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। पिछले दस दिनों से चल रहे इस शिविर में संगठन विस्तार, जनसंपर्क, राजनीतिक रणनीति, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई है।

समापन सत्र में राहुल गांधी संगठन को मजबूत बनाने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और बदलते राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी की रणनीति पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही वे शिविर के दौरान हुए मंथन और सुझावों की समीक्षा करते हुए आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की दिशा भी स्पष्ट कर सकते हैं।

कांग्रेस नेतृत्व इस शिविर को संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से महत्वपूर्ण मान रहा है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी का संबोधन आगामी चुनावी रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष मार्गदर्शन का आधार बनेगा।

Previous
Next

Related Posts