Saturday, 30 May 2026

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले


सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
4 नए जनसंपर्क अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग, आयुक्त राकेश शर्मा ने जारी किए आदेश

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। विभागीय आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव राकेश शर्मा द्वारा जारी आदेशों के तहत विभाग के 27 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन किए गए हैं। यह बदलाव प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, जनसंपर्क अधिकारी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा वरिष्ठ सहायकों के स्तर पर व्यापक बदलाव किए गए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को मुख्यालय, मुख्यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्ठ, राजस्थान संवाद, पुलिस मुख्यालय, सूचना केंद्र तथा विभिन्न विभागों और जिला कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरण सूची में प्रमुख रूप से रजनीश शर्मा को साहित्य शाखा से क्षेत्र प्रचार शाखा, तरुण जैन को मुख्यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्ठ, ओटाराम चौधरी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा विजय खंडेलवाल को मुख्यालय स्थित ईएनजी शाखा में पदस्थापित किया गया है। वहीं पूनम खंडेलवाल को मुख्यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्ठ से सोशल मीडिया शाखा और हेत प्रकाश शर्मा को राजस्थान संवाद में जिम्मेदारी दी गई है।

आदेशों के तहत विभाग में हाल ही में चयनित चार नए जनसंपर्क अधिकारियों (PRO) को भी पहली बार पदस्थापन दिया गया है। इनमें नितेश सिंह गोयल को मुख्यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्ठ, सूर्यकान्त कुमावत को चूरू, दीपशिखा को मुख्यालय जयपुर तथा महिमा शर्मा को ब्यावर कार्यालय में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सुरेन्द्र सामरिया को पुलिस मुख्यालय जयपुर, सतीश सैनी को अजमेर विद्युत वितरण निगम, अमनदीप को मुख्यालय जयपुर तथा मोहित जैन को मुख्यमंत्री जनसंपर्क प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई सहायक जनसंपर्क अधिकारियों और प्रशासनिक कर्मचारियों के भी जिला एवं मुख्यालय स्तर पर तबादले किए गए हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts