Friday, 29 May 2026

बीकानेर में एडीजी रेंज प्रभारी बीजू जॉर्ज जोसफ पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, सीमा सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क हादसों पर विशेष फोकस


बीकानेर में एडीजी रेंज प्रभारी बीजू जॉर्ज जोसफ पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, सीमा सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क हादसों पर विशेष फोकस

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

बीकानेर। सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर बुधवार को बीकानेर में पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) एवं रेंज प्रभारी बीजू जॉर्ज जोसफ ने की। बैठक में बीकानेर रेंज के विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया बीकानेर दौरे के बाद आयोजित इस बैठक में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, नशा तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी, साइबर अपराधों की रोकथाम और सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में बीकानेर रेंज के विभिन्न जिलों में घटित प्रमुख अपराधों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। साथ ही बदलते अपराध स्वरूप और तकनीकी चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर बैठक में विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। सीमा सुरक्षा से जुड़े मामलों में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

बैठक में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और आमजन के साथ पुलिस का संवाद बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों का मानना था कि जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों ने यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाने, जागरूकता अभियान चलाने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश, बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा, श्रीगंगानगर एसपी हरीशंकर, नरेंद्र सिंह मीणा, निश्चय प्रसाद एम सहित रेंज के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts