Friday, 29 May 2026

खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का विमान भी उतरा


खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का विमान भी उतरा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। दिल्ली में गुरुवार रात खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण कई उड़ानों की लैंडिंग प्रभावित हो गई। इसके चलते देशभर से दिल्ली जा रही कई फ्लाइट्स को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। इसी दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का चार्टर विमान भी जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ कर्नाटक सरकार के मंत्री केजे जॉर्ज, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला सहित कुल नौ लोग चार्टर विमान में सवार थे। दिल्ली में अचानक मौसम खराब होने और दृश्यता कम होने के कारण विमान को जयपुर डायवर्ट किया गया।

चार्टर विमान सुरक्षित रूप से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। मुख्यमंत्री के विमान के पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई और प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दिया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण अन्य कई उड़ानों को भी जयपुर भेजा गया। इनमें एयर इंडिया की कोयम्बटूर से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई-1837 सबसे पहले जयपुर पहुंची। इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट आईएक्स-1671, एयर इंडिया की कोलंबो से दिल्ली जा रही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट एआई-278 और इंडिगो की गुवाहाटी से दिल्ली फ्लाइट 6ई-6150 को भी जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार मौसम सामान्य होने के बाद इन उड़ानों को पुनः दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। खराब मौसम के कारण यात्रियों को कुछ समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली का मौसम ख़राब होने के कारण सिद्धारमैया के चार्टर की जयपुर में हुई लैंडिंग। एयरपोर्ट पर मिलने पहुंचे गहलोत
दिल्ली का मौसम ख़राब होने के कारण सिद्धारमैया के चार्टर की जयपुर में हुई लैंडिंग। एयरपोर्ट पर मिलने पहुंचे गहलोत
Previous
Next

Related Posts