



भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को इन नियुक्तियों की घोषणा की।
घोषणा के अनुसार दिल्ली भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है। वहीं पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरियाणा भाजपा की जिम्मेदारी डॉ. अर्चना गुप्ता को दी गई है, जबकि त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा संगठन द्वारा किए गए इन बदलावों को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व नए प्रदेश अध्यक्षों के माध्यम से राज्यों में संगठन को और मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में नए नेतृत्व को अवसर दे रही है। पार्टी की ओर से जल्द ही अन्य राज्यों में भी संगठनात्मक बदलाव किए जाने की संभावना जताई जा रही है।