Saturday, 29 August 2026

सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्ति के लिए पांच नामों की सिफारिश, एक वरिष्ठ महिला वकील भी शामिल


सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्ति के लिए पांच नामों की सिफारिश, एक वरिष्ठ महिला वकील भी शामिल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्ति के लिए पांच नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। इनमें चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और एक वरिष्ठ महिला अधिवक्ता शामिल हैं। कॉलेजियम की यह सिफारिश 22 और 27 मई को आयोजित बैठकों के दौरान की गई।

कॉलेजियम द्वारा भेजे गए नामों में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना शामिल हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना के नाम की सिफारिश को न्यायपालिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में केवल एक महिला न्यायाधीश जस्टिस बी.वी. नागरत्ना हैं। अगस्त 2021 के बाद से सर्वोच्च न्यायालय में किसी महिला की नियुक्ति नहीं हुई है।

वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 32 न्यायाधीश कार्यरत हैं। जून माह में जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस पंकज मित्तल के सेवानिवृत्त होने के बाद दो और पद रिक्त हो जाएंगे। ऐसे में कॉलेजियम की यह सिफारिश सर्वोच्च न्यायालय में रिक्त पदों को भरने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कानूनी और न्यायिक हलकों में इस सिफारिश को लेकर चर्चा तेज है। विशेष रूप से महिला प्रतिनिधित्व को लेकर वी. मोहना के नाम को अहम माना जा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts