Wednesday, 27 May 2026

भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेशभर से नेताओं को मिली जिम्मेदारी


भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेशभर से नेताओं को मिली जिम्मेदारी

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत द्वारा जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, प्रवक्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित कुल 74 नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर खीमाराम सुधर, रमेश रतनू, चेतन कुमावत, सुभाष चंदेल, शिव देवल, पुरखराज यादव, ओमप्रकाश देवल, समसुद्दीन सांवला और राजेश्वर प्रसाद गुर्जर को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी संजय खवालिया, भवलाल जांगिड़ और सुभाष चौधरी को दी गई है।

प्रदेश मंत्री पद पर प्रेम लोहार, भगवान दत्त पिलानिया, शिवदान सिंह भाटी, श्रीमती सरस्वती गोस्वामी, विष्णु मीणा, महेंद्र प्रजापत, दीपक भाटी और सीताराम देवल सहित कई नेताओं को शामिल किया गया है। संगठन में विभिन्न वर्गों और जिलों के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने संगठन विस्तार के तहत प्रदेश कार्यालय प्रभारी, सह-कार्यालय प्रभारी, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक, प्रशिक्षण प्रभारी, आईटी सेल प्रभारी और अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की हैं। नई कार्यकारिणी में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, पाली, नागौर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, कोटा, सिरोही और अन्य जिलों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

सूची के अनुसार प्रदेश प्रवक्ता के रूप में राजेश तंवर, जसवंत सिंह सिद्धू, विजय कुमावत, कैलाश गुर्जर, श्रीमती लता ठाकुर, हरीश पटेल, राजू धीरवाल, बाबूलाल कुमावत, सरोज सेनी, आनंद परिहार और अन्य नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश संगठन के अनुसार नई कार्यकारिणी के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, ओबीसी समाज के बीच जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संगठनात्मक विस्तार के साथ आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों को लेकर भी कार्यकारिणी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Previous
Next

Related Posts