Wednesday, 27 May 2026

पेट्रोल बचाओ संदेश से प्रेरित होकर मदन राठौड़ ने शुरू किया ईवी कार का उपयोग


पेट्रोल बचाओ संदेश से प्रेरित होकर मदन राठौड़ ने शुरू किया ईवी कार का उपयोग

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “पेट्रोल बचाओ” संदेश से प्रेरित होकर अब इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मदन राठौड़ ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार से यात्रा की शुरुआत की।

मदन राठौड़ ने बताया कि उन्हें यह भगवा रंग की इलेक्ट्रिक कार उनके एक मित्र द्वारा भेंट की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को ध्यान में रखते हुए अब वे इसी वाहन का उपयोग करेंगे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वाहन का पूजन किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ने से पेट्रोल और डीजल की खपत कम होगी तथा प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इसे सकारात्मक पहल बताते हुए आमजन से पर्यावरण हित में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत अपनाने की अपील की।

Previous
Next

Related Posts