Wednesday, 27 May 2026

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, सिद्धारमैया दे सकते हैं इस्तीफा


कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, सिद्धारमैया दे सकते हैं इस्तीफा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी कर सकती है और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसदराहुल गांधी, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच करीब छह घंटे तक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान राहुल गांधी ने सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने का आग्रह किया। साथ ही उन्हें राज्यसभा भेजने और दिल्ली में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका देने का प्रस्ताव भी रखा गया। बताया जा रहा है कि समर्थकों से चर्चा के बाद सिद्धारमैया ने संकेत दिए हैं कि वे पार्टी हाईकमान के फैसले को स्वीकार करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धारमैया ने गुरुवार सुबह मंत्रियों की एक विशेष नाश्ता बैठक बुलाई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इसी दिन वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से किसी भी नेतृत्व परिवर्तन की पुष्टि नहीं की गई है।

बैठक में मौजूद कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि नेतृत्व परिवर्तन की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि बैठक में केवल राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा हुई थी।

इसके बावजूद कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं लगातार तेज बनी हुई हैं। कांग्रेस नेतृत्व की अगली रणनीति पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts