



भाजपा हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। सतीश पूनिया ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के लंबे सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक अनुभव की सराहना की।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा संगठन और विभिन्न राज्यों में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच यह भेंट चर्चा का विषय बनी हुई है।