Monday, 25 May 2026

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे, पुष्कर में प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे, पुष्कर में प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर | कांग्रेस महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल सोमवार को जयपुर पहुंचे। वे दिल्ली से फ्लाइट के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा,प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी और जसवंत गुर्जर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान पार्टी नेताओं के बीच संगठनात्मक मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। वेणुगोपाल के राजस्थान दौरे को कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब पार्टी प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों पर फोकस कर रही है।

पुष्कर में प्रशिक्षण शिविर में होंगे शामिल

जयपुर पहुंचने के बाद के.सी. वेणुगोपाल सड़क मार्ग से पुष्कर के लिए रवाना हुए। पुष्कर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान और दिल्ली के कांग्रेस पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, मीडिया रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व इस शिविर को संगठनात्मक पुनर्संरचना और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिहाज से अहम मान रहा है। शिविर में कांग्रेस की विचारधारा, जनहित के मुद्दों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर भी मंथन किया जाएगा।

राजस्थान कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा दौरा

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, के.सी. वेणुगोपाल का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल के दिनों में राजस्थान कांग्रेस में संगठन और नेतृत्व से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में वेणुगोपाल वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक समीकरणों और आगामी रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारियों से सीधे संवाद भी करेंगे तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति का फीडबैक लेंगे।

Previous
Next

Related Posts