Monday, 25 May 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रेलमार्ग से बीकानेर रवाना, अमित शाह के दौरे को लेकर संगठन सक्रिय


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रेलमार्ग से बीकानेर रवाना, अमित शाह के दौरे को लेकर संगठन सक्रिय

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को रेलमार्ग से बीकानेर के लिए रवाना हुए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 25 और 26 मई को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर भाजपा संगठन और प्रशासन दोनों स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। मदन राठौड़ बीकानेर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम और भूपेंद्र सैनी भी बीकानेर के लिए रवाना हुए हैं। भाजपा संगठन द्वारा अमित शाह के स्वागत और कार्यक्रमों को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। बीकानेर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मई की रात बीकानेर पहुंचेंगे और 26 मई को सीमा चौकी सांचू सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बीकानेर दौरे पर रहेंगे। भाजपा संगठन इसे राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण दौरा मान रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह है। संगठन स्तर पर स्वागत कार्यक्रमों, जनप्रतिनिधियों की बैठकों और विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts