Saturday, 29 August 2026

पत्रकार कॉलोनी में निशुल्क परिंडों का वितरण, पक्षियों के संरक्षण का दिया संदेश


पत्रकार कॉलोनी में निशुल्क परिंडों का वितरण, पक्षियों के संरक्षण का दिया संदेश

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर | भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के संरक्षण और उनके लिए पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘नींड’ की ओर से रविवार सुबह पत्रकार कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र पार्क में निशुल्क परिंडों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपने घरों, छतों और आसपास के स्थानों पर परिंडे लगाने की अपील की गई, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती गर्मी और शहरीकरण के कारण पक्षियों के लिए पानी और सुरक्षित स्थानों की कमी होती जा रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करे और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाए।

हर घर परिंडा लगाने की अपील

नींड के संयोजक अजीत तिवारी ने कहा कि गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से हर घर में परिंडा लगाने और नियमित रूप से उसमें पानी भरने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को निशुल्क परिंडे वितरित किए गए तथा उन्हें पक्षियों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के महासचिव नरेंद्र सर्वोदय, कांग्रेस नेता सुनील सिंघानिया, प्रो. सुधीर सोनी, डॉ. जे.पी. गुप्ता, रामावतार स्वामी, नीरज गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सक्सैना ‘सुधि’, बीएस गुप्ता, लक्ष्मण सिंघल और रमेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संदेश

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की छोटी-छोटी पहलें समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं। लोगों ने भी उत्साहपूर्वक परिंडे ग्रहण किए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया।

    Previous
    Next

    Related Posts