Friday, 22 May 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के किए दर्शन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के किए दर्शन

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

डूंगरपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को संत गोविंद गुरु की जन्मस्थली बांसिया पहुंचकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत गोविंद गुरु की राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और जनजागरण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें आदिवासी समाज और राष्ट्र जागरण का प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री ने बांसिया स्थित संत गोविंद गुरु की पावन धूणी के दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि संत गोविंद गुरु ने समाज में जागृति, सामाजिक सुधार और राष्ट्रभक्ति का संदेश देकर जनमानस को नई दिशा प्रदान की थी।

प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वहां उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात भी की। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

संत गोविंद गुरु को आदिवासी समाज में सामाजिक चेतना और जनजागरण के अग्रदूत के रूप में माना जाता है। उनके विचारों और संघर्षों ने जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक सुधार और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts