Friday, 22 May 2026

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा शुक्रवार को शाम पहुंचेंगे जयपुर, पुष्कर में प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का लेंगे जायजा


कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा शुक्रवार को शाम पहुंचेंगे जयपुर, पुष्कर में प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का लेंगे जायजा

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर | कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा शुक्रवार को जयपुर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए आयोजित होने वाले 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का जायजा लेने अजमेर और पुष्कर वेली रिसॉर्ट जाएंगे।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर शनिवार से पुष्कर वेली रिसॉर्ट में शुरू होने जा रहा है। शिविर में प्रदेशभर के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क और पार्टी की नीतियों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी अजमेर और पुष्कर का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान शिविर की व्यवस्थाओं, आवास, बैठक स्थलों और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

कांग्रेस संगठन आगामी चुनावों और राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाना बताया जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस शिविर में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया रणनीति और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

Previous
Next

Related Posts