



जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 18 मई कोविवार को अपनी शादी की सालगिरह पर धर्मपत्नी गीता देवी के साथ गोविंद देव जी मंदिर और मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। गोविंद देव जी मंदिर में मुख्यमंत्री ने आम लोगों से मुलाकात की और उनसे आत्मीय संवाद किया।
इसके बाद मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पत्नी गीता देवी शर्मा ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को लड्डू का प्रसाद वितरित किया।
