



तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन (61) 18 मई केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित होगा। सतीशन के साथ 20 मंत्रियों की पूरी कैबिनेट भी एक साथ शपथ लेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगे। हालांकि विदेश में होने के कारण सांसद शशि थरूर समारोह में उपस्थित नहीं रह पाएंगे।
सतीशन पारावूर सीट से लगातार 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं। कांग्रेस ने विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष और शनिमोल उस्मान को उपाध्यक्ष बनाया गया है।