Monday, 18 May 2026

ATS का ऑपरेशन: नेपाल से चरस तस्करी करते दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर अजमेर में गिरफ्तार, 1 करोड़ की चरस जब्त


ATS का ऑपरेशन: नेपाल से चरस तस्करी करते दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर अजमेर में गिरफ्तार, 1 करोड़ की चरस जब्त

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) और अजमेर पुलिस ने 12 मई को एक बड़े ऑपरेशन में नेपाल से चरस की तस्करी करते दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर रोडवेज बस से नेपाल से चरस लेकर पुष्कर में सप्लाई करने आए थे। उनके पास से 1 करोड़ रुपए कीमत की 2 किलो 65 ग्राम चरस जब्त की गई।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल निवासी खेमकुमार (40) और अजय राना (32) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों तीन महीने पहले भी पुष्कर में चरस सप्लाई कर चुके हैं। इससे पहले दिल्ली में भी एक खेप डिलीवर की थी और महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों में भी चरस सप्लाई का खुलासा हुआ है।

सोशल मीडिया से मिला सुराग, रातभर चला पीछा

एटीएस ने कई महीनों तक तस्करों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखने के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। एटीएस ने रातभर दोनों तस्करों का पीछा किया। जयपुर के पास दोनों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया, जिससे ट्रैकिंग मुश्किल हो गई। हालांकि एटीएस और अजमेर जिला पुलिस ने मिलकर घूघरा घाटी में एमडीएस यूनिवर्सिटी के पास घेराबंदी कर दोनों तस्करों को डिलीवरी देने से पहले ही दबोच लिया।

महिला सरगना के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि दोनों तस्करों को नेपाल में बैठी एक महिला सरगना ने चरस सप्लाई के लिए भेजा था। चरस का ऑर्डर कौन देता है, किसे सप्लाई होनी है और पूरा नेटवर्क इसी महिला तस्कर के हाथों में संचालित हो रहा था। पुष्कर में चरस की सप्लाई विदेशी पर्यटकों को होने की आशंका है, हालांकि इसकी अभी जांच जारी है। एटीएस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Previous
Next

Related Posts