



अजमेर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को अजमेर जिले की ग्राम पंचायत केसरपुरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण कर समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित ग्राम विकास चौपाल में उन्होंने ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीण जनजागरण और विकास को नई गति देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। यह रथ प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सुविधाओं एवं लोकहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, अजमेर देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, पीसांगन प्रधान दिनेश नायक, केसरपुरा प्रशासक शक्ति सिंह रावत, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया और शिवराज चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
