Sunday, 07 June 2026

BNI INC 2026: अनुपम खेर पहुंचे जयपुर, दूसरे दिन नेटवर्किंग सेशन में होंगे शामिल


BNI INC 2026: अनुपम खेर पहुंचे जयपुर, दूसरे दिन नेटवर्किंग सेशन में होंगे शामिल

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित दो दिवसीय BNI INC 2026 कार्यक्रम के दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर आयोजकों और सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनुपम खेर शाम 4 बजे होने वाले BNI के विशेष नेटवर्किंग सेशन में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में देशभर से आए हजारों उद्यमी, बिजनेस प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स भाग ले रहे हैं।

पहले दिन बिजनेस और नेटवर्किंग पर रहे विशेष सेशन

कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को एक्सपो एरिया में प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न नेशनल चैप्टर मीट्स आयोजित की गईं, जिनमें अलग-अलग राज्यों से आए सदस्यों ने हिस्सा लिया। पहले दिन कई बड़े बिजनेस लीडर्स ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। बिजनेस ग्रोथ, लीडरशिप, डिजिटल मार्केटिंग और स्टार्टअप इनोवेशन जैसे विषयों पर विशेष सेशंस आयोजित किए गए।

    Previous
    Next

    Related Posts