Sunday, 24 May 2026

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर, यात्रियों से की स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील


उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ट्रेन से किया अजमेर का सफर, यात्रियों से की स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा अजमेर के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने सहयात्रियों से आत्मीय संवाद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उपमुख्यमंत्री को अपने बीच सफर करते देख यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रियों से बातचीत करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि सभी को मिलकर देशहित में पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिकाधिक उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों को भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए, ताकि देश की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके।

उन्होंने युवाओं को इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। दिया कुमारी ने कहा कि देश में घूमने और पर्यटन के लिए कई बेहतरीन स्थान मौजूद हैं, इसलिए लोगों को विदेश जाने के बजाय भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और देश में बनी वस्तुओं को तरजीह देने की अपील भी की।

Previous
Next

Related Posts