Sunday, 17 May 2026

विकसित भारत की राह में आरक्षण बाधक — समता आंदोलन व सनातन धर्म रक्षा संघ की अजमेर में बैठक


विकसित भारत की राह में आरक्षण बाधक — समता आंदोलन व सनातन धर्म रक्षा संघ की अजमेर में बैठक

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

अजमेर। सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान द्वारा समता आंदोलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा व अन्य पदाधिकारियों का तपस्वी भवन में स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के बीच समता आंदोलन के उद्देश्यों और राष्ट्रीय स्तर पर चल रही गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने कहा कि आरक्षण और यूजीसी कानून विकसित भारत की परिकल्पना के सबसे बड़े बाधक हैं। उन्होंने कहा कि इन नीतियों के चलते देश में प्रतिभाओं का पलायन हो रहा है, जो राष्ट्र के विकास के लिए चिंताजनक है।

समता आंदोलन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने बताया कि समता आंदोलन अपने प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार दे रहा है और देशभर में इस दिशा में सक्रिय कार्य जारी है।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. कुलदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर सनातन धर्म रक्षा संघ से देवेंद्र त्रिपाठी, प्रकाश किशोर खन्ना, दिनेश शर्मा, राम सिंह उदावत, अधिवक्ता लक्ष्य शर्मा, विभु साक्षी शर्मा, हर्षिता शर्मा, विवेक यादव, संजू खटीक तथा समता आंदोलन समिति से रितु राज सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह राठौड़, ऋषि राज राठौड़ और रमाकांत शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts