Tuesday, 12 May 2026

एसआई भर्ती-2021 में बड़ा एक्शन, राजस्थान सरकार ने चयनित अभ्यर्थियों के 15 नियुक्ति कैडर आदेश निरस्त कर नई भर्ती करने का फैसला


एसआई भर्ती-2021 में बड़ा एक्शन, राजस्थान सरकार ने चयनित अभ्यर्थियों के 15 नियुक्ति कैडर आदेश निरस्त कर नई भर्ती करने का फैसला

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 से जुड़े मामले में राजस्थान सरकार ने चयनित अभ्यर्थियों के 15  नियुक्ति कैडर आदेश निरस्त कर नई भर्ती करने का फैसला किया । इस आदेश की अनुपालन मेंअतिरिक्त महानिदेशक विपिन पांडे पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) की ओर से 12 मई 2026 को आदेश जारी किया गया।

आदेश के अनुसार यह कार्रवाई राजस्थान हाईकोर्ट के 4 अप्रैल 2026 के निर्णय, राज्य सरकार की अनुशंसा तथा एसएलपी खारिज होने के बाद की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि एसआई भर्ती परीक्षा-2021 की चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने और न्यायालय के निर्देशों की पालना में संबंधित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां रद्द की गई हैं।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञप्ति संख्या 08/परीक्षा/SI-PC/EP-1/2020-21 दिनांक 3 फरवरी 2021 के तहत आयोजित भर्ती प्रक्रिया में कुल 859 पदों के लिए जारी नियुक्ति आदेश और कैडर आवंटन आदेश प्रभावित होंगे।

जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द की गई है, उनमें विभिन्न तिथियों पर जारी नियुक्ति एवं कैडर आवंटन आदेश शामिल हैं। विभाग ने सभी संबंधित आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई लंबे समय से विवादों और जांच के घेरे में चल रही एसआई भर्ती परीक्षा-2021 मामले में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मामले की जांच पहले से ही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा की जा रही है, जिसमें पेपरलीक और अनियमितताओं के आरोपों की पड़ताल जारी है।

राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि न्यायालय के निर्देशों और विभागीय निर्णयों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 15 नियुक्ति कैडर आदेश निरस्त कर नई भर्ती करने का फैसला
15 नियुक्ति कैडर आदेश निरस्त कर नई भर्ती करने का फैसला
Previous
Next

Related Posts