Tuesday, 12 May 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवार सहित मां कामाख्या देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवार सहित मां कामाख्या देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 मई को अपनी पत्नी गीता देवी शर्मा और परिवार के साथ गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने शक्ति स्वरूपा और जगत जननी मां कामाख्या के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मां कामाख्या के दर्शन मात्र से मन में अपार शांति और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने इस पावन अवसर पर राजस्थान की निरंतर प्रगति, खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और राजस्थान विकास एवं जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगलकामनाएं कीं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा असम दौरे पर हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।

Previous
Next

Related Posts