Tuesday, 12 May 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारीऔर प्रेमचंद बेरवा असम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल, डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारीऔर प्रेमचंद बेरवा असम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल, डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

गुवाहाटी। भजनलाल शर्मा मंगलवार को गुवाहाटी में आयोजित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार असम में सभी वर्गों के कल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि असम आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह को पूर्वोत्तर भारत में भाजपा और एनडीए की मजबूत राजनीतिक उपस्थिति के रूप में भी देखा जा रहा है।

Previous
Next

Related Posts