



गुवाहाटी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 12 मई को असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में सपरिवार दर्शन और पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ मां कामाख्या देवी की आराधना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में पूजा के दौरान स्थानीय पदाधिकारी और श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद देश को निरंतर प्रगति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समस्त देशवासियों के जीवन में खुशहाली और मंगल की प्रार्थना की।
गौरतलब है कि गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर देश के प्रमुख शक्ति पीठों में शामिल है और यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।