Tuesday, 12 May 2026

नगर निगम भर्ती घोटाले में TMC नेता सुजीत बोस गिरफ्तार, ED ने 10 घंटे पूछताछ के बाद की कार्रवाई


नगर निगम भर्ती घोटाले में TMC नेता सुजीत बोस गिरफ्तार, ED ने 10 घंटे पूछताछ के बाद की कार्रवाई

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस को नगर निगम भर्ती घोटाले के मामले में सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार सुजीत बोस अपने बेटे समुद्र बोस के साथ सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। वहां उनसे लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ पूरी होने के बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

ईडी की जांच के मुताबिक सुजीत बोस पर वर्ष 2014 से 2018 के बीच साउथ दमदम नगर निगम में करीब 150 लोगों की कथित अवैध भर्ती कराने का आरोप है। जांच एजेंसी का दावा है कि इन नियुक्तियों के बदले नकद रकम और फ्लैट लिए गए थे।

बताया जा रहा है कि जिस समय यह भर्ती प्रक्रिया हुई, उस दौरान सुजीत बोस दमदम नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद पर थे। ईडी अब इस मामले में कथित आर्थिक लेन-देन, संपत्ति और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

राजनीतिक रूप से भी यह मामला अहम माना जा रहा है। सुजीत बोस बिधाननगर सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार शरदवत मुखर्जी से 37 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

ईडी की इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी भर्ती घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर सकती है।

    Previous
    Next

    Related Posts