Monday, 11 May 2026

NEET पेपर लीक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का बड़ा आरोप, बोले- “पेपर 100% आउट हुआ था”


NEET पेपर लीक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का बड़ा आरोप, बोले- “पेपर 100% आउट हुआ था”

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि पेपर “100 प्रतिशत लीक” हुआ था। सोमवार को सीकर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने राज्य सरकार और अधिकारियों पर मामले को दबाने का आरोप लगाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रशासन यह चाहते हैं कि किसी तरह मामला शांत हो जाए। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी पेपर लीक हुआ था और उससे पहले भी परीक्षा संदिग्ध रही थी, लेकिन इस बार मामला पूरी तरह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

उन्होंने विशाल बंसल के बयान का हवाला देते हुए कहा कि जब एसओजी का वरिष्ठ अधिकारी खुद यह कह रहा है कि प्रश्न पहले से छात्रों तक पहुंच गए थे, तो यह साफ संकेत है कि पेपर आउट हुआ था। डोटासरा ने कहा, “अगर 150 सवाल पहले से तय हों और उसी पीडीएफ की चर्चा हो रही हो, तो यह कैसे कहा जा सकता है कि पेपर लीक नहीं हुआ?”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में भी राजनीतिक बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर मामले को दबा दिया गया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और बेईमानी के मामलों में अपने लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती है। उन्होंने राज्य सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य से ज्यादा राजनीतिक हितों को महत्व दिया जा रहा है।

उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा का नाम लेते हुए कहा कि जो नेता पहले पेपर लीक मामलों पर मुखर रहते थे, वे अब चुप क्यों हैं। डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार और उसके मंत्री छात्रों के भविष्य की बजाय अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित हैं।

NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप मामले की जांच में जुटी हुई है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts