Wednesday, 13 May 2026

पुष्कर के कड़ैल गांव पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद


पुष्कर के कड़ैल गांव पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पुष्कर। भजनलाल शर्मा रविवार शाम पुष्कर क्षेत्र के कड़ैल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं, किसानों और युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री ने “लखपति दीदी” योजना से जुड़ी महिलाओं से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार लगातार ग्रामीण विकास के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का विशेष फोकस गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों पर है ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि देशभर में शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, हर घर जल योजना और महिलाओं के बैंक खाते खोलने जैसी योजनाओं से महिलाओं को सीधे लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल नहीं चाहते कि सामान्य परिवारों और गांवों की महिलाएं राजनीति में आगे आएं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों में काम करने वाली और गांवों में रहने वाली महिलाओं को भी विधानसभा और संसद तक पहुंचने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत, धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित कई जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, किसान और युवा मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री विशेष विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी और मंत्री सुरेश सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कड़ैल गांव पहुंचे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर जिले में पुष्कर की कड़ेल ग्राम पंचायत में आयोजित ‘ग्राम विकास चौपाल’ के दौरान मातृशक्ति के बीच पहुँचकर उनसे आत्मीय संवाद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर जिले में पुष्कर की कड़ेल ग्राम पंचायत में आयोजित ‘ग्राम विकास चौपाल’ के दौरान मातृशक्ति के बीच पहुँचकर उनसे आत्मीय संवाद
Previous
Next

Related Posts