Sunday, 10 May 2026

दिल्ली दौरे के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, निगम-बोर्ड नियुक्तियों के संकेत


दिल्ली दौरे के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, निगम-बोर्ड नियुक्तियों के संकेत

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से हुई मुलाकात के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-बोर्ड नियुक्तियों की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की।

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को राजस्थान सरकार और संगठन में संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ निगमों और बोर्डों में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार पांच राज्यों के चुनावी कार्यक्रमों के बाद अब भाजपा संगठन विभिन्न राज्यों में राजनीतिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्यों से पहले छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद राजस्थान में भी इसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

राजस्थान में लंबे समय से निगम-बोर्ड नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी और सरकार के भीतर क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए कुछ नए चेहरों को मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कुछ मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव या हटाए जाने की चर्चाएं भी राजनीतिक हलकों में बनी हुई हैं।

हालांकि अभी तक भाजपा नेतृत्व या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किसी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मुख्यमंत्री की दिल्ली में हुई बैठकों को आगामी राजनीतिक निर्णयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली में भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली में भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात
Previous
Next

Related Posts