Sunday, 10 May 2026

15-20 दिनों में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां पूरी, ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ पर भी बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़


15-20 दिनों में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां पूरी, ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ पर भी बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़

ख़बर सुनिए:

0:00
0:00
Audio thumbnail

पुष्कर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुष्कर के निकट ग्राम गनाहेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में राजनीतिक नियुक्तियों और चुनावी व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न बोर्डों और आयोगों में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों को अगले 15 से 20 दिनों में पूरा कर सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार “एक राज्य, एक चुनाव” की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके तहत निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। राजनीतिक दृष्टि से इसे राज्य में चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की बड़ी पहल माना जा रहा है।

यह कार्यक्रम राज्य सरकार के “ग्राम रथ अभियान” के तहत आयोजित किया गया था। अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना है। शनिवार को यह ग्राम रथ कड़ेल ग्राम पंचायत से होते हुए गनाहेड़ा पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल सरकारी दौरा नहीं बल्कि जन-जागृति का महाअभियान है। उन्होंने बताया कि ग्राम रथ के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी चित्रों, पुस्तिकाओं और अन्य माध्यमों से आमजन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी उद्देश्य से संगठन और सरकार मिलकर काम कर रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts